आम्र्स एक्ट में दो गिरफ्तार
नीमच - पीपली चौक में बुधवार शाम 6 बजे सिटी पुलिस ने छुरे सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक मनोज शर्मा निवासी छोटी सादड़ी बुधवार शाम छुरा लेकर किसी को धमका रहा था। रतनगढ़ पुलिस ने कांकरिया तलाई फंटे पर बने प्रतीक्षालय से बुधवार शाम 4.15 बजे तलवार दिखा रहे शंभूनाथ निवासी मानपुरा को गिरफ्तार किया।