सामूहिक विवाह सम्मेलन 4 को
चौपड़ा परिवार से 44वां नेत्रदान
नीमच - लायंस क्लब को सत्र का 44 वां नेत्रदान विकासनगर निवासी भंवरलाल चौपड़ा के देहावसान पर प्राप्त हुआ। परिजन ने राजमल छाजेड़ की प्रेरणा से नेत्रदान कराए। गोमाबाई नेत्रालय के डॉ. घनश्याम पांडे ने नेत्र उत्सारित किए। क्लब सचिव योगेश पंत, नेत्रदान संयोजक विक्की छाबड़ा, प्रकाश रामनानी, अमरजीतसिंह वधवा, राजू रामचंद्र, गोवर्धनप्रसाद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।