पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला शिक्षा अधिकारी बीएस बिसौरिया निलंबित

जिला शिक्षा अधिकारी बीएस बिसौरिया निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - नीमच
विचाराधीन लोकायुक्त प्रकरण में चालन प्रस्तुत होने के बाद राज्य शासन ने नीमच के जिला शिक्षा अधिकारी बीएस बिसौरिया को निलंबित कर दिया। निलंबन की पुष्टि संयुक्त संचालक उज्जैन बलवंत वर्मा ने की। सालभर पहले डीपीसी कार्यालय में लोकायुक्त पुलिस ने शिक्षक मुकेश शर्मा को ५ हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। मुकेश ने डीईओ बीएस बिसौरिया के कहने पर रिश्वत लेने की बात कही थी। तब डीईओ को लोकायुक्त पुलिस गिरफ्तार कर उज्जैन ले गई थी। उन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया था। विभागीय जांच में पता चला मुकेश शर्मा की नियुक्ति कराडिय़ा महाराज मावि स्कूल में थी लेकिन वह डीपीसी कार्यालय में काम करते मिला था।



डीईओ बीएस बिसौरिया।