बच्चों की प्रस्तुतियां ने मोह लिया मन
भास्कर संवाददाता - मनासा
नलखेड़ा में सरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर ग्रामीणों का मन मोह लिया। जैन मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों ने फिल्मी गीतों और भजनों पर नृत्य किया। देररात तक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। बच्चों सुखलाल पाटीदार, सूरजमल पाटीदार, सत्यनारायण पाटीदार, हरिशंकर मौड़, इंद्रजीत सिंह मौड़, सुरेश धनगर, डॉ.देवकिशन वैष्णव और बबूल राठौर सहित कई लोग मौजूद थे।