100 से अधिक युवाओं ने भाग लिया
नीमच - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बरुखेड़ा, धामनिया व मड़ावदा में ग्रामीण स्वरोजगार जागरूकता शिविर लगाया। इसमें 100 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्रामीण स्वरोजगार जागरूकता संचालक पीसी जैन ने विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की युवाओं को जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण स्वरोजगार स्थापना के
उद्देश्य एवं प्रशिक्षण व चयन प्रक्रिया के बारे में बताया। बरुखेड़ा में शिविर में स्टेट प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर आरके दलाल, पंचायत सचिव नंदकिशोर पाटीदार, जनपद पंचायत के के.के. चौधरी ने भाग लिया। मड़ावदा शिविर में
उप सरपंच तवरसिंह हाड़ा, वसूली पटेल भवानीराम पाटीदार, रिटायर्ड अध्यापक जमनालाल जोशी, वन समिति अध्यक्ष राधेश्याम जोशी तथा धामनिया शिविर में
रिटायर्ड शिक्षक घासी खां गांधी विशेष रूप से
उपस्थित थे।
डेढ़ लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
नीमच - अनुविभागीय अधिकारी जावद ने बल्दरखा तहसील सिंगोली निवासी जगदीश भील की बिजली गिरने से मृत्यु होने पत्नी लीलाबाई को डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की।