पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच हुईं न दवाइयां मिली

जांच हुईं न दवाइयां मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - नीमच
एड्स जैसे गंभीर रोगों से लड़ रहे मरीजों की परेशानी गुरुवार से बढ़ गई। नाको कर्मियों के हड़ताल पर जाने से जिला अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर पर न तो एड्स की दवाइयां मिली न जांचें हुईं। ऐसे में मरीजों को परेशानियों का सामना
करना पड़ा।
नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ((नाको)) के तहत संचालित समस्त घटकों के कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालिन हड़ताल पर चले गए। इससे जिला अस्पताल में संचालित आईसीटीसी, एआरटी सेंटर, एसटीडी क्लिनिक पर ताले लगे रहे। अस्पताल आए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिला एड्स नियंत्रण समिति कर्मचारी नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार से शुरू हुए प्रदर्शन में भाग लेने गए हैं। जिन मरीजों को हड़ताल की जानकारी नहीं थी। उन्हें एआरटी सेंटर से वाप स लौटना पड़ा।




ये कार्य हुए प्रभावित

ञ्चआईसीटीसी- एचआईवी की सभी जांचें बंद हो जाने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ञ्चएआरटी सेंटर- एड्स के मरीजों को मिलने वाली दवाइयां बंद होने के साथ ही मरीजों की सीडी-४ जांच बंद होने से मरीजों की स्थिति पता नहीं चली।

ञ्चएसटीडी क्लिनिक- यौन रोग क्लिनिक बंद होने से रोगियों को न परामर्श मिला न उपचार की सुविधा मिली।

जिला अस्पताल में सुनसान रहा एआरटी सेंटर हॉल।