पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी तो कहीं सुविधाघर नहीं

पानी तो कहीं सुविधाघर नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के 1200 में से करीब एक हजार स्कूलों में पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। पेयजल व्यवस्था तो कहीं सुविधाघर नहीं हैं। आप हैरान होंगे लेकिन यह हकीकत गुरुवार को कलेक्टोरेट में हुई शिक्षा विभाग की बैठक में सामने आई। कलेक्टर ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
सिटी रिपोर्टर - नीमच
जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि 148 से ज्यादा स्कूलों में पानी की व्यवस्था नहीं है। 191 स्कूलों में बालिकाओं के लिए सुविधाघर नहीं हैं। ये आंकड़े जब शिक्षा विभाग की जिला इकाई बैठक में सामने आए तो जनप्रतिनिधि और अफसर हैरान रह गए। स्कूलों की ऐसी स्थिति को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरसिंह पहलवान ने नाराजगी जताई।
कलेक्टर विकाससिंह नरवाल ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल सभी मापदंड पर खरे उतरना चाहिए। जिले के 1200 में से एक हजार स्कूलों में कई सुविधाएं नहीं हैं। स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए बैठक में कई निर्णय हुए। जिला शिक्षा अधिकारी आरआर सिकरवार ने सभी स्कूलों के प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेजने की बात कही। स्वीकृति दिलाने का जिम्मा कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने लिया।




अतिरिक्त कक्ष नहीं, बाहर बैठते हैं बच्चे

जिले के 94 स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष नहीं होने से विद्यार्थियों को बाहर बैठना पड़ता है। इन स्कूलों की स्थिति पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

बच्चे घर से लाते हैं पानी

प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के 148 स्कूलों में पेयजल की सुविधा नहीं है। ऐसे में बच्चों को घर से पानी लेकर आना पड़ता है।शिक्षकों को भी परेशानी होती है।

सुविधाघर भी नहीं- 191 सरकारी स्कूलों में बालिका सुविधाघर नहीं है। जबकि सुविधाघर अनिवार्य रूप से होने चाहिए। अधिकारियों को कार्य कराने के निर्देश दिए।



अगले सत्र से सभी सुविधाएं

॥यह सही है कि जिले के अधिकांश स्कूल मापदंडों पर खरे नहीं हैं लेकिन हमारी कोशिश है कि अगले सत्र से सभी स्कूल सुविधायुक्त हो। जिला इकाई की बैठक में सुविधाविहीन स्कूलों की समीक्षा की गई। हमने इस पर कार्य शुरू कर दिया है। बजट आता जाएगा, कार्य कराते जाएंगे।

आरआर सिकरवार, जिला समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र।

कलेक्टोरेट में हुई बैठक में शामिल अधिकारी। फोटो भास्कर



इनमें ये सुविधाएं नहीं

सुविधा स्कूल

बालक सुविधाघर 30

बालिका सुविधाघर 191

पेयजल व्यवस्था 148

रैंप 242

किचनशेड 410

अतिरिक्त कक्ष 94