पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लॉट की जांच रिपोर्ट तैयार, दोषियों पर गिर सकती है गाज

प्लॉट की जांच रिपोर्ट तैयार, दोषियों पर गिर सकती है गाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को कलेक्टर को सौंपेंगे रिपोर्ट
सिटी रिपोर्टर - नीमच
स्कीम नंबर 34-36 में स्लम के प्लॉटों में हुई गड़बड़ी की रिपोर्ट तैयार हो गई है। इसमें प्लॉट गलत तरीके से आवंटित करने की बात सामने आई है।सोमवार को रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी। उसके बाद संबंधितों पर कार्रवाई संभव है।
स्कीम नंबर-34-36 योजना में हुए घोटाले को लेकर कलेक्टर ने सीएमओ को सख्त निर्देश दिए थे। सीएमओ सीपी राय ने जांच समिति बनाई। उन्होंने समिति सदस्यों को स्पष्ट कहा था जांच सही तरीके से होना चाहिए। मामले की रिपोर्ट लगभग तैयार हो चुकी है। इसमें स्लम के प्लॉट का गलत तरीके से आवंटन की बात सामने आई है। स्कीम नंबर-34 में तो क्रम से प्लॉट आवंटित कर दिए। इनमें से अब प्लॉट दूसरे-तीसरे व्यक्ति के पास पहुंच गए। सवाल उठता है कि जिन लोगों ने अवैध तरीके से गरीबों के प्लॉट बेच दिए, क्या उन पर कार्रवाई होगी। क्या आरक्षित प्लॉट फिर गरीबों को मिल पाएंगे। रिपोर्ट सोमवार को कलेक्टर को सौंपी जाएगी।




20 साल बाद भी आंवटन नहीं

स्लम के 48 के प्लॉटों का मामला बढ़ता जा रहा है। 20 साल से नगरपालिका इन प्लॉटों का सही तरीके से आवंटित नहीं कर पाई। ये प्लॉट 20 साल पहले आवंटित होते तो पात्र गरीब लोगों को फायदा मिलता।

लाखों में पहुंची कीमत

इन प्लॉटों की कीमत अब लाखों रुपए में हैं। गाइड लाइन के अनुसार स्कीम नंबर- 34-36 में एक प्लॉट की कीमत 15-20 लाख रुपए है। पात्र लोग इसे खरीदेंगे तो पात्रता से बाहर हो जाएंगे। इन प्लॉटों का आवंटन किस आधार पर किया जाए। इस पर कलेक्टर ने शासन से भी मार्गदर्शन मांगा है।



रिपोर्ट लगभग पूरी

॥स्लम के प्लॉटों की रिपोर्ट तैयार हो गई है। इसे जल्द ही कलेक्टर को सौंपा जाएगा। हमारा प्रयास है कि वास्तविक और हकदार लोगों को उनका हक मिले। इस दिशा में हम काम कर रहे हैं।

सीपी रॉय, सीएमओ, नगरपालिका,नीमच।