पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘किसान विरोधी नीतियां देश के लिए घातक’

‘किसान विरोधी नीतियां देश के लिए घातक’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - नीमच
केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियां देश के लिए घातक है। इसके कारण किसान खेती से पलायन कर रहे हैं। खेती घाटे का धंधा बनती जा रही है।
यह बात गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने जिला कार्यालय ‘तपोभूमि’ में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा समय के साथ नीतियां नहीं बदलने से किसान परेशान हैं। देश में 50 साल पहले बने मूल्य आयोग के फार्मूले से कृषि लागत का आकलन किया जा रहा है, जो लागत से भी कम है। किसानों के लाभकारी मूल्य का फार्मूला 7 साल से ठंडे बस्ते में पड़ा है। स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट अक्टूबर 2007 से सरकार के पास लंबित है। इतना ही नहीं कांग्रेस शासित प्रदेशों में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसान आयोग ने लागत पर 50 प्रतिशत लाभांश की सिफारिश की। इसके लागू होने से किसानों को गेंहूं के 2100 और धान के 2025 रुपए मिलेंगे।
रासायनिक खाद के दाम बढ़कर तीन गुना होने से खेती की लागत बढ़ गई है। देश की 60 फीसदी जमीन सिंचाई से वंचित है। जबकि प्रदेश में भाजपा सरकार ने सिंचाई के रकबे को 7 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 27 लाख हेक्टेयर कर दिया है। इसी का परिणाम है मप्र खाद्यान्न उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य बन गया। केंद्र सरकार ने मप्र सरकार को 2012 के कृषि कर्मण अवॉर्ड से सम्मानित किया। प्रदेश के किसानों के लिए यह गौरव की बात है।
मप्र का 2013 के कृषि कर्मण अवॉर्ड के लिए चयन किया। विधायक दिलीपसिंह परिहार, जिलाध्यक्ष मंगल पटवा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामराज पाटीदार भी उपस्थित थे।




पोस्तादाना का आयात परेशानी

सरकार टर्की से पोस्तादाना का अवैध आयात करती है। इससे देशभर के करीब 50 हजार अफीम उत्पादक किसानों के लिए मुसीबत होगी।किसान अफीम की खेती से लागत मूल्य भी नहीं निकाल पा रहे। ऐसी स्थिति में किसानों का अफीम की खेती से मोह भंग हो रहा है।



फोरजीरो पर दिया धरना

भाजपा किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में देशभर के सभी 618 जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान मोर्चा जिला इकाई ने शहर के फोरजीरो चौराहे पर धरना दिया। इसमें मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष रामराज पाटीदार, महेंद्र भटनागर, हेमलता धाकड़, वंदना खंडेलवाल, प्रेमसिंह परिहार, पवन पाटीदार, प्यारसिंह चुंडावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधन दिया।

भाजपा किसान मोर्चा के धरने को संबोधित करते प्रेमसिंह परिहार एवं उपस्थित पदाधिकारी और कार्यकर्ता।