- Hindi News
- चालू लाइन में पोल पर चढ़े युवक की करंट से मौत
चालू लाइन में पोल पर चढ़े युवक की करंट से मौत
सिटी रिपोर्टर - नीमच
फीडर सेपरेशन कार्य के लिए चढ़े एक युवक की गुरुवार को करंट लगने से मौत हो गई। हादसा हनुमंतिया पंवार के पास उपकेंद्र पर हुआ। मौके से ठेकेदार भाग निकला। शव का जिला अस्पताल पोस्टमार्टम किया गया। आक्रोशित ग्रामीण ठेकेदार के ऑफिस पहुंचे लेकिन वहां भी ताला लगा था।
सुबह 10 बजे राजेश पिता बसंतीलाल चौधरी ((22)) निवासी छायन हनुमंतिया पंवार के पास उपकेंद्र पर जंपर उतारने के लिए चढ़ा था। ठेकेदार ने युवक को बिना सप्लाई बंद कराए चढ़ा दिया। ऊपर चढ़ते ही वह करंट से झुलस गया। पोल पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने राजेश के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। आक्रोशित ग्रामीण व परिजन सेपरेशन का कार्य कर रही मेघा कंपनी के कार्यालय पहुंचे तो ताला लगा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।