न्यूज ब्रीफ
जगदीश सेन अध्यक्ष
नीमच - सेन समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष समाजसेवी जगदीश सेन को बनाया गया। गुरुवार को हुई बैठक में समाजजन ने सेन को यह जिम्मेदारी सौंपी।
नि:शुल्क नेत्र शिविर आज
नीमच - लायंस क्लब नीमच, गोमाबाई नेत्रालय और जिला अंधत्व निवारण समिति शुक्रवार सुबह 10 बजे चंगेरा स्थित श्रीधाम पर नेत्र परीक्षण शिविर लगाएगी। इसमें ग्रामीणों की आंखों का परीक्षण किया जाएगा।