पदमा का मॉडल राज्य में दूसरे स्थान पर
नीमच - राज्यस्तरीय विज्ञान मेले में जावद की छात्रा पदमा पिता सत्यनारायण कुशवाह का मॉडल प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। बालिका ने रॉकेट का मॉडल बनाया था। पदमा जावद के सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 7वीं की छात्रा है। उसने विज्ञान मेले में जिले व संभाग का प्रतिनिधित्व कर नाम रोशन किया।