पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद्य सुरक्षा अधिनियम का पुतला जलाया

खाद्य सुरक्षा अधिनियम का पुतला जलाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा - खाद्य सुरक्षा अधिनियम शामिल करने के विरोध में कृषि उपज मंडी व्यापारी संगठन ने अधिनियम का पुतला जलाया। खाचरौद नाका स्थित मंडी परिसर में पुतला दहन के दौरान पवन पाटनी, धीरज सारड़ा, महेंद्र गोखरू, जगदीश शाह, भरत मनसुखानी सहित अन्य मौजूद थे।




जिला खाद्य निरीक्षक ने ली बैठक - मंडी सचिव आर.के. कन्नोजिया के बुलावे पर जिला खाद्य निरीक्षक एम.के. जैन ने बैठक ली। व्यापारियों व किसान संघ के पदाधिकारियों ने अधिनियम वापस लेने की मांग की। जैन ने मामला कलेक्टर तथा मंडी सचिव ने मंडी बोर्ड भोपाल को बताने के लिए पत्र लिखने की बात की। संतोष कांठेड़, अजीत चत्तर, शिवनारायण धाकड़, मुकेश धाकड़ मौजूद थे।