पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जावरा में पौने दो इंच बारिश, फसलें खराब

जावरा में पौने दो इंच बारिश, फसलें खराब

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - जावरा
जावरा क्षेत्र में बुधवार सुबह ८ बजे पौने २ इंच ((४५ मिमी)) से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इससे खेतों से पानी बह निकला। फसलें खराब हो गईं। कीचड़ भी हुआ। कुछ जगह कच्चे मकानों की दीवारें भी ढहीं।
मंगलवार से जारी बारिश अब आफत बनने लगी है। नगर में कीचड़ और ग्रामीण क्षेत्र में फसलें खराब होने के साथ ही बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। मंगलवार रातभर व बुधवार दिनभर बिजली बंद-चालू होती रही। बिजली कंपनी डीई ओ.पी. सेन ने बताया बेमौसम बारिश से जगह-जगह फाल्ट हो रहे हैं। अनुविभाग की टीम को अलर्ट कर दिया है।
गाड़ीखाना क्षेत्र में चार कच्चे मकानों की छत ढह गई। ये जाहिद खां, इमरान फारुक, उमर खां, मफारी खां के मकान हैं। ये मजदूरी करते हैं। पार्षद रशीदा अहमद ने मुआवजे की मांग की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सोलंकी ने बताया छत ढहने के बावजूद नपा के जिम्मेदार नहीं पहुंचे। मुआवजे के लिए गुरुवार सुबह एसडीएम को ज्ञापन देंगे। सीएमओ आर.पी. मिश्रा ने बताया नुकसानी का आकलन करवाएंगे।




आलोट में ४३ मिमी बारिश

आलोट - नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में २४ घंटे में ४३ मिमी बारिश दर्ज की गई। लालमाता मंदिर के पास भेरूलाल दमामी के कच्चे मकान की दीवार ढह गई। मंडी में खुला माल भीग गया। किसानों के अनुसार फसलों को ७५ फीसदी तक नुकसान हुआ।

बड़ावदा में बहा पानी - बड़ावदा - बारिश से छोटे नालों में भी पानी आ गया। डूमाहेड़ा के भेरूसिंह राजपूत ने बताया फसलों को नुकसान हुआ। मुआवजा मिलना चाहिए। ठिकरिया के मोहनसिंह राजपूत ने बताया अफीम फसल को ज्यादा नुकसान हुआ।

इन गांवों में भी फसलें बर्बाद - केरवासा, भूतेड़ा, सरसी, सादाखेड़ी, उपलई, उपरवाड़ा, बोरखेड़ा, सोहनगढ़, बड़ायला माताजी, पंचेवा, माऊखेड़ी, सुखेड़ा, आकतवासा, कंचनखेड़ी, ढोढर, रोजाना, झालवा, बनवाड़ा क्षेत्र में भी बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा।

फसलें देखी, मुआवजे के लिए पत्र लिखा - ढोढर - सोसायटी पूर्व अध्यक्ष सुनील चौरडिय़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद पाटीदार, मोयाखेड़ा सरपंच प्रतिनिधि नटवर व्यास ने ढोढर, माननखेड़ा, हनुमंतिया, मोरिया, चिकलाना में फसलों की स्थिति देखकर सीएम व विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय को पत्र लिखा। इसमें सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाने की मांग की।

ताल में हुई बारिश - बारिश से नगर की सड़कें तरबतर हो गईं। खेतों में पानी भरने और हवा से फसलें आड़ी पडऩे से नुकसान हुआ।

मावठे से इस तरह गिर गई कच्चे मकान की छत।



अध्यक्ष प्रदीप सोलंकी ने बताया छत ढहने के बावजूद नपा के जिम्मेदार नहीं पहुंचे। मुआवजे के लिए गुरुवार सुबह एसडीएम को ज्ञापन देंगे। सीएमओ आर.पी. मिश्रा ने बताया नुकसानी का आकलन करवाएंगे।