पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस सहित तीन वाहन पलटे, २१ घायल

बस सहित तीन वाहन पलटे, २१ घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - जावरा
क्षेत्र में बुधवार को तीन दुर्घटनाओं में बस सहित तीन वाहन पलट गए। इससे २१ लोग घायल हुए। बरखेड़ा जयसिंह से ईश्वरसिंह की बरात लालाखेड़ी ((उज्जैन)) गई थी। लौटते समय बरातियों से भरी बोलेरो सिंदूरकिया के यहां सामने से आ रही बाइक को बचाने में सड़क किनारे उतरकर पलट गई। इससे उसमें सवार प्रदीपसिंह ((२१)) निवासी कोठारी कॉलोनी मंदसौर, उमरावसिंह ((७२)) निवासी बरखेड़ा जयसिंह व ड्राइवर यशवंतसिंह ((२२)) निवासी बाजखेड़ी घायल हो गए।
तूफान पलटा, १३ घायल - उपरवाड़ा - उज्जैन जा रहा तूफान वाहन बोरखेड़ा रोड पर सामने आ रहे बोलेरो को बचाने में पलट गया। घटना बुधवार सुबह ९ बजे की है। घायलों में चंदाबाई जाट, प्रभुबाई, रमेशबाई गेहलोत, गोपीबाई गेहलोत, सुरेशचंद्र जैन, कमलाबाई सुतार, राधाबाई, प्रकाश गांधी, बद्रीलाल पाटीदार निवासी पिपलौदा, अन्नपूर्णा मोगिया निवासी काबुलखेड़ी, विद्याबाई निवासी रावटी, रंभाबाई, गणेश गायरी निवासी बड़ायला माताजी हैं।
बस पलटी - ताल - महिदपुर रोड से ताल आ रही बस खारवाकलां बिजली उपकेंद्र के पास गड्ढा बचाने में पलट गई। इससे फातमा बी निवासी मालाखेड़ा, धापूबाई निवासी कंजड़, रामचंद्र व पत्नी गट्टाबाई निवासी बामनपाती, बगदीराम नि. निपानियालीला घायल हो गए।