पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुआवजा दिलाओ वरना करेंगे आंदोलन

मुआवजा दिलाओ वरना करेंगे आंदोलन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - जावरा
दो दिन तक गिरे मावठे व तेज हवा से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बुधवार को तो खेतों में पानी भरने व फसलें आड़ी पडऩे से 50 से 60 फीसदी नुकसान हो गया। सर्वे करवाकर किसानों को पर्याप्त मुआवजा दिलवाएं। अन्यथा आंदोलन करेंगे।
जावरा एवं पिपलौदा ब्लॉक के कांग्रेस नेताओं ने ये चेतावनी गुरुवार को दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम हरजिंदर सिंह को दिए ज्ञापन में बताया मौसम की मार से दोनों तहसीलों के किसानों को नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल के लिए 50 हजार, चना के लिए 30 हजार और रायड़ा के लिए 20 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर के मान से मुआवजा दिलाया जाए। ज्ञापन में नगर के मेवातीपुरा-गाड़ीखाना क्षेत्र में ढहे मकानों के लिए भी एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। जावरा ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मतसिंह श्रीमाल, शहर अध्यक्ष प्रदीप सोलंकी, पूर्व नपाध्यक्ष यूसुफ कड़पा, पिपलौदा ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश पांडेय, कांग्रेस नेता धरमचंद चपड़ोद, नेता प्रतिपक्ष कुतुबुद्दीन सैफ, पार्षद सुशील कोचट्टा, माणक चपड़ोद, लोकेश विजवा, नजीर कुरैशी आदि मौजूद थे। एसडीएम ने ज्ञापन आगे भेजने के साथ नुकसानी का सर्वे करवाने का आश्वासन दिया।
खेतों में पानी भरने से फसलें सडऩे का डर- केरवासा - मावठे से खेतों में पानी भर गया और फसलें आड़ी पड़ गईं।अब फसलें सडऩे का डर है। केरवासा के किशनलाल नायमा ने बताया खेतों से पानी निकालने की मशक्कत में लगे हैं लेकिन फिर भी नुकसान होगा।



एसडीएम हरजिंदर सिंह को ज्ञापन देते कांग्रेस नेता।