पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोपहिया वाहन चालकों के बनेंगे चैकिंग कार्ड

दोपहिया वाहन चालकों के बनेंगे चैकिंग कार्ड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च यातायात पुलिस ने
की पहल
ञ्च लाइसेंस व कार्ड के अलावा कोई दस्तावेज साथ रखने की झंझट नहीं
भास्कर संवाददाता - जावरा
दोपहिया वाहन चालकों की सुविधा के लिए यातायात पुलिस वाहन चैकिंग कार्ड बनाएगी। 26 जनवरी बाद काम शुरू होगा। ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी कर ली है।ट्रायल के तौर पर कुछ चालकों के कार्ड भी बनाए है। ये बनने के बाद चालकों को लाइसेंस और इस कार्ड के अलावा अन्य कोई दस्तावेज साथ रखने की जरूरत नहीं रहेगी।
ट्रैफिक इंचार्ज हरगोविंद सिंह ने बताया पहले चरण में दोपहिया वाहन चालकों के चैकिंग कार्ड बनाएंगे। ये कारगर रहा तो दूसरे चरण में अन्य बड़े वाहनों के लिए भी योजना बनाएंगे। सामान्य चैकिंग के दौरान वाहन चालकों को लाइसेंस, बीमा, फिटनेस, रजिस्ट्रेशन आदि दस्तावेज दिखाना जरूरी होते हैं। चैकिंग कार्ड बनने के बाद अन्य दस्तावेज साथ नहीं रखना पड़ेंगे।चैकिंग के दौरान सिर्फ कार्ड व लाइसेंस ही दिखाना होगा।



पुलिस चौकी में वाहन चालकों से दस्तावेज की जानकारी लेते ट्रैफिक इंचार्ज।