पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकलना मुश्किल, रोड सुधरवा दो साहब

निकलना मुश्किल, रोड सुधरवा दो साहब

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - जावरा
खाचरौद रोड से भूतेड़ा बायपास तक ढाई किमी सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। वाहन चालकों का मेंटेनेंस खर्च बढ़ गया। हादसों का भी डर है। लंबे समय से परेशानी झेल रहे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। साहब रोड सुधरवा दो वरना लोगों को आंदोलन करना पड़ेगा।
ये बात भूतेड़ा के ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर एसडीएम हरजिंदर सिंह को ज्ञापन देने के दौरान कही। ग्राम पंचायत सरपंच कृष्णा शर्मा, सचिव घनश्याम के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में ग्रामीणों व संजीवनी विकास समिति सदस्यों ने रोड दुरुस्त करवाने की मांग की। बड़ावदा, खाचरौद से आने वाले वाहन चालकों, ग्रामीणों के लिए ये रूट ही सीधा है। रोड खराब होने से लोगों को ५ किमी दूर लालाखेड़ा फंटा होकर आना पड़ रहा है। बारिश से रोड की हालत और खराब हो गई। कीचड़ से निकलना मुश्किल हो गया है। लोकेश शर्मा, नरेंद्र पंड्या, मदनलाल मड़ोतिया, नागेश्वर, बापूलाल, रामेश्वर आदि मौजूद थे। एसडीएम ने संबंधित विभाग से चर्चा कर समस्या निराकरण करवाने की बात कही।



ज्ञापन देने के साथ ही एसडीएम को परेशानी बताते ग्रामीण।