पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभारी मंत्री ने की तारीफ, विधायक ने सुनाई खरी खरी

प्रभारी मंत्री ने की तारीफ, विधायक ने सुनाई खरी-खरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - जावरा
प्रभारी मंत्री पारस जैन ने आरईएस के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ए.के. संतोषी की तारीफ की तो आलोट विधायक जितेंद्र गेहलोत ने विभाग के अधिकारियों के साथ ही प्रशासन को मंच से ही खरी-खोटी सुनाई। मौका था जनपद पंचायत परिसर में सामुदायिक सहप्रशिक्षण केंद्र भवन के लोकार्पण का।
गुरुवार देर शाम आयोजन में विशेष अतिथि आलोट विधायक ने कहा आयोजन की सूचना मुझे एक दिन पहले दी गई। संबंधित विभाग और प्रशासन ध्यान रखें कि जब भी मेरे विधानसभा क्षेत्र में कोई कार्यक्रम हो तो समय पर सूचना दें। मंच पर कलेक्टर राजीव दुबे भी मौजूद थे। इसके बाद मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ने भवन निर्माण एजेंसी आरईएस के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ए.के. संतोषी की तारीफ की। उन्होंने संतोषी के साथ ठेकेदार हरीश निंबे का मंच पर बुलाकर स्वागत भी किया। अध्यक्षता विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने की। विशेष अतिथि जिपं अध्यक्ष निर्मला पाटीदार, जनपद अध्यक्ष नमिता शाकल्य थीं। मंच पर नपाध्यक्ष निर्मला हाड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित मौजूद थे। कलेक्टर ने बताया मंत्री का दौरा तय होने पर ताबड़तोड़ कार्यक्रम तय किया इसलिए सूचना भी देर से दे पाए।
एईओ करेंगे मॉनीटरिंग- प्रावि-मावि स्कूलों की मॉनीटरिंग के लिए एईओ (( एरिया एजुकेशन ऑफिसर)) बनाए जाएंगे। 40 स्कूलों पर
एक एईओ नियुक्त होगा। ये बात मंत्री जैन ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।



सह प्रशिक्षण केंद्र भवन का लोकार्पण करते स्कूली शिक्षा मंत्री पारस जैन आदि।