पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकर्ता करेंगे दिन में शादी का प्रचार

कार्यकर्ता करेंगे दिन में शादी का प्रचार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिक बदलाव : दिन में शादी से मितव्ययी होगी तो रात्रि भोज व जीव हिंसा पर भी लगाम लगेगी
भास्कर संवाददाता - जावरा
भारतीय जैन श्वेतांबर युवा मंच की प्रदेश इकाई के पांच हजार सदस्य दिन में शादी का प्रचार करेंगे। मुनिराज ऋषभचंद्र विजयजी ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया। दिन में शादी से खर्च बचेगा तो रात्रि भोज से लेकर जीव हिंसा पर भी लगाम लगेगी।
प्रदेश कार्यालय मंत्री विशाल छाजेड़ ने बताया भारतीय जैन श्वेतांबर युवा मंच प्रदेश इकाई की बैठक मोहनखेड़ा महातीर्थ में मुनिराज ऋषभचंद्र विजयजी की निश्रा में हुई। इसमें दिन में शादी करने का प्रचार करने के साथ ही मंच का विस्तार पंचायत स्तर तक करने का निर्णय लिया। केंद्र सरकार द्वारा जैन समाज को अल्पसंख्यक का दर्जा देने से होने वाले फायदे समाज को बताना भी तय किया। राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खारीवाल इंदौर, प्रदेश अध्यक्ष शौकीन जैन नीमच, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी नागदा, संजय बेगानी नीमच, महामंत्री अनिल चोपड़ा जावरा आदि मौजूद थे।




दिन में शादी से ये फायदे

छाजेड़ ने बताया दिन में शादी से रात में की जाने वाली लाइटिंग, डेकोरेशन का खर्च बचेगा। सुबह बची भोजन सामग्री का भी उपयोग होगा। जैन समाज की परंपरा रात्रि भोजन त्याग को बढ़ावा मिलेगा। लाइटिंग आदि से होने वाली जीव हिंसा पर भी रोक लगेगी। बैठक में मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन अप्रैल में करने का निर्णय लिया।

ऐसे करेंगे प्रचार

ञ्च सोशल नेटवर्किंग के जरिए ञ्च पेम्फलेट, स्टीकर से ञ्च समाज के विभिन्न धार्मिक आयोजनों में घोषणा कर ञ्च समाज की शादियों में सदस्य रखेंगे अपनी बात