वरिष्ठ नागरिक लेंगे वोट देने का वादा
भास्कर संवाददाता - जावरा
नई पीढ़ी सहित पूरे समाज से मतदान का वादा लेंगे हमारे वरिष्ठ नागरिक। इसमें पेंशनर समाज जावरा के 500 सदस्य जुटेंगे। तहसील अध्यक्ष देवीशरण शर्मा ने बताया संगठन ने गीता भवन में आयोजित सम्मेलन में ही मतदान जागरूकता का निर्णय लिया था। संगठन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर अधिकारी, धर्म, पंथ, समुदाय, जाति और अमीर-गरीब हर वर्ग का व्यक्ति एक जाजम पर बैठता है। हम बेहतर तरीके से हर व्यक्ति तक बात पहुंचा सकते हैं। सचिव उम्मेदमल जैन बताते हैं अभियान लगातार चलेगा।
ऐसे करेंगे प्रचार- ञ्च पर्चे छपवाकर बंटवा सकेंगे। ञ्च सदस्य समाज के धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में वोटिंग की शपथ दिलवाएंगे। ञ्च हर गुरुवार को संस्था के कोर्ट परिसर स्थित कार्यालय में संस्था या समाज के पदाधिकारियों को बुलाकर मतदान का संदेश फैलाने का वादा
लिया जाएगा।
हादसे का इंतजार- जावरा - घंटाघर चौराहे पर नया खंभा लगाने के लिए बिजली कंपनी ने हफ्तेभर पहले खुदाई की थी। बाद में काम अधूरा छोड़ दिया। पुराना खंभा गिरने से बचाने के लिए पाइप का सहारा दे रखा है। कभी भी हादसा हो सकता है। कंपनी इंजीनियर आर.के. कातुलकर को फोन लगाया लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस