पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़कें सुधरी नहीं, कीचड़ हो गया

सड़कें सुधरी नहीं, कीचड़ हो गया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - जावरा
नगर की जर्जर सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। जिम्मेदार विभाग बहानेबाजी में लगा है। पहले विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से काम शुरू नहीं हो सका और अब ठेकेदार को फुर्सत नहीं है। थोड़े दिन और ऐसा ही चला तो लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी। वाहन चालकों व राहगीरों को अभी कितने दिन और परेशानी झेलना होगी ये तय नहीं है।
नगर की विभिन्न जर्जर सड़कों पर सीमेंट-कांक्रीट और डामरीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने लगभग 99 लाख रुपए स्वीकृत किए थे। इनके टेंडर हुए चार महीने हो गए। नवंबर में काम शुरू होना था लेकिन तब विधानसभा चुनाव की आचार संहिता का कहकर विभाग ने काम नहीं किया। 12 दिसंबर को आचार संहिता हटने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। आचार संहिता हटे डेढ़ महीने से ज्यादा हो गया लेकिन विभाग टालमटोल कर रहा है।




१० दिन बाद शुरू होगा काम

॥जावरा-कालूखेड़ा रोड और नगर की सड़कों का ठेका नीमच के ठेकेदार महेश पाटीदार के पास है। अभी कालूखेड़ा में काम चल रहा है। वहां काम पूरा होने के बाद नगर में शुरू होगा। इसमें 10 दिन लगेंगे।ञ्जञ्ज

प्रवीण नरवरे, एसडीओ लोक निर्माण विभाग जावरा



मौसम खुलने पर डामर करवाएंगे

॥अस्पताल रोड पर जहां नपा ने पाइप लाइन के लिए रोड खोदी थी वहां अभी लोनिवि से मुरम डाली है। मौसम खुलने के बाद डामर या सीसी करवा देंगे।ञ्जञ्ज

अनिल दसेड़ा, उपाध्यक्ष नगरपालिका जावरा



ठेकेदार महेश पाटीदार से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया।

इन सड़कों की हालत खराब

उपजेल रोड पर जेल के सामने, खिड़की दरवाजा रोड, पॉलीटेक्निक चौराहे से सुतारीपुरा रोड, नजर बाग रोड, खारीवाल मोहल्ला, बोहरा बाखल, खत्रीपुरा रोड एवं ईदगाह रोड पर हालात ज्यादा खराब हैं। इन जर्जर सड़कों पर दो दिन पहले हुई बारिश से कीचड़ हो गया। वाहन चालकों और राहगीरों को निकलने में दिक्कत हो रही है।

नपा ने रोड खोदी और भूल गया

महीनेभर पहले फिल्टर प्लांट से इकबालगंज टंकी तक पाइप लाइन डालने के लिए नगरपालिका ने सरकारी अस्पताल के सामने मंडी रोड खोदा था। पाइप लाइन डालने के बाद इस जगह सीमेंट-कांक्रीट कर गड्ढा बंद करना था लेकिन नपा ने ध्यान नहीं दिया। लोक निर्माण विभाग से पूछने पर कहा अभी मुरम डालकर टेंपरेरी व्यवस्था कर देंगे। गड्ढे में सीसी करना नपा की जिम्मेदारी है। चार दिन पहले सभी मंडी व्यापारी नपा पहुंचकर नपा उपाध्यक्ष अनिल दसेड़ा से भी मिले थे लेकिन कोई हल नहीं निकला। संजय सेठिया टीटू ने बताया गड्ढा होने से कभी भी हादसा हो सकता है।

उपजेल के सामने जर्जर रोड पर कीचड़ होने से निकलने में दिक्कत हो रही है।