नाबालिग से ज्यादती, आरोपी गिरफ्तार
बड़ावदा/जावरा - बड़ावदी की एक नाबालिग के साथ ज्यादती का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपहरण व ज्यादती का प्रकरण दर्ज किया। सब इंस्पेक्टर डी.एल. चौहान ने बताया २० जनवरी को पीडि़ता की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि एक लड़का १५ वर्षीय बेटी को ले गया है। पुलिस ने गुरुवार रात गुजरात के बागोडिय़ा से दिनेश पिता रामसिंह बारिया ((२०)) निवासी लीमखेड़ा ((गुजरात)) हालमुकाम बागोडिय़ा ((वडोदरा)) को गिरफ्तार किया। लड़की के बयान पर आरोपी के खिलाफ ज्यादती एवं बालकों के शोषण से संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी पहले से पीडि़ता को जानता था और गांव से १९ जनवरी को ले गया था। इसके बाद उसके साथ ज्यादती की।