बोहरा समाज उतरा सड़कों पर, जताया आक्रोश
ञ्चमामला 52वें धर्मगुरु सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब के सौतेले भाई द्वारा खुद को उत्तराधिकारी घोषित करने का
भास्कर संवाददाता. जावरा
दाऊदी बोहरा समाज के 52वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन के जन्नतनशीं होने के बाद उनके सौतेले भाई खोजेमा कुतुबुद्दीन द्वारा खुद को सैयदना का उत्तराधिकारी घोषित करने से समाजजन नाराज हैं। उन्होंने बोहरा बाखल से जुलूस निकाला। एसडीएम कार्यालय में एसडीएम हरजिंदर सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया धर्मगुरु डॉ.सैयदना ने दो साल पहले ही पुत्र आली कदर शहजादा मुफद्दल भाई साहब सैफुद्दीन को उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था। उनके सौतेले भाई खुद को सैयदना साहब का उत्तराधिकारी घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके नापाक षड्यंत्र से दाऊदी बोहरा समाज हतप्रभ, दु:खी और आक्रोशित है। आमिल शेख हैदर अली राजोदवाला, सेक्रेट्री मुस्तफा अली तेलवाला, हेड मोहल्लील शेख अली हुसैन, कुतुबुद्दीन सैफ, जाकिर भाई किरानावाला, मो. हुसैन पिपलौदावाला, इदरीस भाई मेडिकलवाला आदि मौजूद थे।
जावरा में एसडीएम हरजिंदर सिंह को ज्ञापन देते बोहरा समाजजन।