चोरियों के खिलाफ एकजुट लोग
भास्कर संवाददाता. जावरा
नगर व आसपास लोग बढ़ती चोरियों से नाराज होकर शनिवार को लामबंद हो गए। उन्होंने भाजपा-कांग्रेस विधायकों के साथ ही एसडीएम को ज्ञापन दिए। लोगों ने कहा पुलिस चोरों को पकडऩे में नाकाम है। चोरों में पुलिस का बिल्कुल खौफ नहीं है। हमारी संपत्ति असुरक्षित है। बाहर जाएं तो भी हर पल सूने घर-दुकान में चोरी का टेंशन रहता है।
सामाजिक संस्था इंसानियत के नेतृत्व में शनिवार शाम ४.३० बजे जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, विधायक महेंद्रसिंह कालूखेड़ा व एसडीएम हरजिंदर सिंह को ज्ञापन दिया। संस्थापक वरुण श्रोत्रिय, अध्यक्ष चेतन बादलानी, सजी वर्गीस, विनय पोरवाल ने बताया लगातार चोरियां हो रही हैं। पुलिस चोर पकडऩे में सफल नहीं हुई।
एसडीओपी मंजीतसिंह चावला ने बताया चोरियां बढ़ी हैं लेकिन पुलिस ने गोवर्धननाथ मंदिर, रतलाम नाका स्थित हनुमान मंदिर सहित ढोढर क्षेत्र की चोरियां ट्रेस की हैं। बाकी चोर भी जल्द पकड़े जाएंगे। रात्रि गश्त और मजबूत करेंगे ताकि आगे से चोरियां नहीं हों।
अध्यक्ष चेतन बादलानी, सजी वर्गीस, विनय पोरवाल ने बताया लगातार चोरियां हो रही हैं। पुलिस चोर पकडऩे में सफल नहीं हुई।
एसडीओपी मंजीतसिंह चावला ने बताया चोरियां बढ़ी हैं लेकिन पुलिस ने गोवर्धननाथ मंदिर, रतलाम नाका स्थित हनुमान मंदिर सहित ढोढर क्षेत्र की चोरियां ट्रेस की हैं। बाकी चोर भी जल्द पकड़े जाएंगे। रात्रि गश्त और मजबूत करेंगे ताकि आगे से चोरियां नहीं हों।
सर्किट हाउस में ज्ञापन देकर चर्चा करते इंसानियत सदस्य।