पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज शान से लहराएगा तिरंगा एमजी स्कूल में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगी जनपद अध्यक्ष

आज शान से लहराएगा तिरंगा- एमजी स्कूल में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगी जनपद अध्यक्ष

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज शान से लहराएगा तिरंगा
भास्कर संवाददाता. जावरा
रविवार को गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र में शान से राष्ट्रीय ध्वज लहराएगा। मुख्य आयोजन महात्मा गांधी उत्कृष्ट उमावि में होगा। सुबह 9 बजे जनपद पंचायत अध्यक्ष नमिता शाकल्य ध्वजारोहण करेंगी। इसके बाद मार्च पास्ट, झांकियों का प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व कराते का डेमो होगा। पुरस्कार बांटे जाएंगे।
भाजपा मंडल सुबह 10 बजे हंगामा चौक पर विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के आतिथ्य में ध्वजारोहण करेगा। जानकारी मंडल अध्यक्ष अशोक जैन आंटिया, महामंत्री महेश सोनी ने दी।
कांग्रेस सुबह 8 बजे घंटाघर चौराहे पर मुंगावली विधायक महेंद्रसिंह कालूखेड़ा के आतिथ्य में ध्वजारोहण करेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीपसिंह सोलंकी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हिम्मतसिंह श्रीमाल आदि मौजूद रहेंगे।
यहां भी होगा झंडावंदन
असावती. असावती में सरपंच कचरीबाई धनगर, मरम्या में पूनमचंद जटिया, शक्करखेड़ी में भंवरलाल जैन, पिपल्यासीर में नारायण मालवीय, असावती सेवा सहकारी संस्था में अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह डोडिया झंडावंदन करेंगे।
ताल. मुख्य समारोह गांधी चौराहे पर होगा। सुबह ८ बजे नप अध्यक्ष ऊंकारलाल पाटीदार झंडावंदन करेंगे। तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार के.एल. जैन ध्वजारोहण करेंगे।



ञ्चएमजी स्कूल में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगी जनपद अध्यक्ष