जाम में फंसी रफ्तार, लोग परेशान
ञ्च फाटक बंद होने तो बेतरतीब वाहनों से होती दिक्कत
ञ्च जिम्मेदार नहीं देते ध्यान
भास्कर संवाददाता. जावरा
नगर के दो सबसे व्यस्ततम रोड पर शनिवार को जाम लगने से लोग परेशान हुए। रेलवे फाटक पर पौन घंटे जाम लगा तो पॉलीटेक्निक चौराहे पर सुबह 10 से शाम तक यहां आए दिन जाम लगता है।
एक जगह फाटक बंद होने से तो दूसरी
जगह निजी तौल-कांटे के बाहर बेतरतीब लोडिंग वाहनों से।
रेलवे फाटक पर शनिवार दोपहर 2.45 से 3.30 बजे तक जाम रहा। यहां अजमेर-रतलाम पैसेंजर ट्रेन के लिए फाटक बंद हुआ। इसके बाद मालगाड़ी निकली। 3 बजे
फाटक खुला तब तक दोनों तरफ सैकड़ों दोपहिया, चारपहिया वाहन खड़े हो गए थे।
ऐसा हो तो नहीं लगे जाम
फाटक लगने पर चारपहिया व लोडिंग वाहन फाटक से 15 फीट दूर खड़े रहे और आगे बाइक चालक। फाटक खुले तो पहले बाइक
चालक निकलें। इसके बाद अन्य वाहन। फाटक पर वाहन चालक गलत साइड पर भी खड़े रहते हैं।
बेतरतीब खड़े वाहन बनते है परेशानी
पॉलीटेक्निक चौराहे पर जाम लगने से फंसे वाहन चालक।