नोट - गणतंत्र दिवस की खबर का जोड़
भास्कर संवाददाता - जावरा
तहसील सहित ग्रामीण क्षेत्र में गणतंत्र पर्व धूमधाम से मना। स्कूलों में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कैडेट्स ने परेड में सलामी दी।
एमजी उत्कृष्ट उमावि में मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। रविवार सुबह 9 बजे ध्वजारोहण जनपद अध्यक्ष नमिता शाकल्य ने किया। एनसीसी कैडेट और एनएसएस स्वयंसेवकों ने सलामी दी। शाकल्य ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
ञ्चमहात्मा गांधी पुस्तकालय व वाचनालय पर महासचिव संदीप रांका ने झंडावंदन किया।
ञ्चअभिभाषक संघ कार्यालय परिसर में अध्यक्ष अशोक सेठिया ने झंडावंदन किया। अतिथि न्यायाधीश अरुणकुमार वर्मा, बी.एल. प्रजापति, नीलेश यादव, अतुल सक्सेना, निर्मला मंडोरिया, अश्विन परमार थे।
ञ्चअसावती - शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित मुख्य समारोह में पूर्व प्राचार्य अमित गौड़ ने झंडावंदन किया। असावती पंचायत में सरपंच कचरीबाई धनगर, मावि मरम्या में प्रधानाध्यापक नानालाल सांसरी, मरम्या पंचायत में सरपंच पूनमचंद जटिया, शक्करखेड़ी में भंवरलाल जैन व पिपल्यासीर में नारायण मालवीय ने झंडावंदन किया।
गीतों पर नाचे विद्यार्थी
आलोट - कन्याशाला परिसर में मुख्य समारोह में जनपद अध्यक्ष रुक्मिणी मालवीय ने तिरंगा फहराया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी। विधायक जितेंद्र गेहलोत ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। नगर परिषद में अध्यक्ष रामप्रसाद मुनीम, तहसील कार्यालय में तहसीलदार विजयप्रकाश सक्सेना, विजयस्तंभ पर भंवरलाल शर्मा, महावीर स्कूल में प्राचार्य रामनरेश शर्मा, एसडीएम कार्यालय में एसडीएम अवधेश शर्मा, सोसायटी में अध्यक्ष हरपालसिंह सोलंकी ने झंडावंदन किया। नेगरून में सरपंच रामसिंह देवड़ा, ध्रुवप्रसाद, पिपल्या सिसौदिया में डॉ. अचल अग्रवाल, मुकेश निगम, रामचंद्र पोरवाल, सरपंच पुष्कर पाटीदार, गुलबालोद में रमेश मालवीय, तालोद में अशोकसिंह, निपानिया में गोपाल शर्मा ने तिरंगा फहराया।
ये झांकियां रहीं विजेता
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ये रहे विजेता
विशेष पुरस्कार- रतलाम जिला कराते एसो., एमराल्ड हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को कराते
डेमो पर।
विशेष पुरस्कार - महात्मा गांधी के मो. इमरान खान को देश भक्ति गीत पर
तृतीय - कमला नेहरू कन्या उमावि- प्रदेश गान, माधवानंद एकेडमी- सामूहिक नृत्य वंदे मातरम
द्वितीय - महात्मा गांधी उत्कृष्ट उमावि - सामूहिक नृत्य अबके बरस
प्रथम - मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल - सामूहिक नृत्य मां तुझे सलाम
जावरा के मुख्य समारोह में राष्ट्रध्वज को सलामी देतीं जनपद अध्यक्ष व अधिकारी।