कृषि उपज मंडी कल से खुलेगी
मिला आश्वासन, कल से खुलेगी कृषि उपज मंडी
जावरा - कृषि उपज मंडी बुधवार से खुलेगी। सोमवार को सीएम ने मंडी व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के दायरे से बाहर रखने का आश्वासन दिया। व्यापारी पवन पाटनी, महेंद्र गोखरू, रमेश धारीवाल, अजीत चत्तर ने बताया मंडी व्यापारियों को अधिनियम के दायरे से बाहर रखने के निर्णय के बाद हम खरीदी के लिए तैयार हैं। मंडी सचिव आर.के. कन्नोजिया ने बताया व्यापारियों ने बुधवार से खरीदी करने की बात कही है।