पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सख्ती हुई तो भाव बढ़ा दिए

सख्ती हुई तो भाव बढ़ा दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वकीलों ने ली सेवा की शपथ
जावरा - अभिभाषक संघ के नए पदाधिकारी ने सेवा की शपथ ली। नपा टाउन हॉल में शपथ ग्रहण समारोह के अतिथि विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, महेंद्रसिंह कालूखेड़ा, जिला सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश शर्मा, हाईकोर्ट एडवोकेट मनीष जैन ((इंदौर)) थे। जिला सत्र न्यायाधीश ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक सेठिया, उपाध्यक्ष जगदीश धाकड़, सचिव यशवंत सुराणा, सहसचिव गोविंदसिंह सिसौदिया, कोषाध्यक्ष कृष्णप्रसाद पडियार, लाइब्रेरी सचिव श्याम मकवाना को शपथ दिलाई। अतिथियों ने कोर्ट परिसर में जूनियर एडवोकेट के बैठने की व्यवस्था, बार रूम का निर्माण पूरा करने, लाइब्रेरी के लिए पुस्तक व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया। निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्रसिंह चंद्रावत व राजेश खारीवाल ने नए पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र दिए। अतिथियों का शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। हाईकोर्ट एडवोकेट जैन ने फर्नीचर के लिए 21 हजार व एडवोकेट आसिफ मिर्जा ने लाइब्रेरी के लिए 11 हजार रुपए का चेक संघ को दिया।