- Hindi News
- महामालव बास्केटबॉल स्पर्धा में दिखाया जौहर
महामालव बास्केटबॉल स्पर्धा में दिखाया जौहर
समापन पर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ पुरस्कार वितरण
भास्कर संवाददाता - जावरा
33वीं महामालव बास्केटबॉल स्पर्धा में शहर के 300 खिलाडिय़ों ने जौहर दिखाया। 6 युवतियों एवं 16 युवकों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें 6 से 18 वर्ष तक के खिलाड़ी थे।
रतलाम जिला बास्केटबॉल स्पर्धा के समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय, विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष निर्मला पाटीदार थीं। अध्यक्षता पूर्व गृहमंत्री भारतसिंह ने की। जावरा को बास्केटबॉल खेल का गढ़ बनाने वाले वी.पी. रिछारिया भी मौजूद थे। स्पर्धा के पहले सेंट पीटर स्कूल के बैंड के साथ टीमों ने मार्चपास्ट किया। स्वागत संस्था अध्यक्ष विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, चेयरमैन एसडीएम हरजिंदर सिंह, सचिव विजय पामेचा, सुशील कोचट्टा, डॉ. सुरेश मेहता, अशोक सेठिया, विनोद चौरसिया, विकास जायसवाल, अरुण संघवी, प्रो.ए.पी. पांडेय, डॉ. प्रदीप पंवार ने किया। टीम के कोच अपारसिंह गंभीर, मनुदेवसिंह चंद्रावत, नवीन लखेड़ा, प्रदीप ठाकुर थे।
विजेता एनबीए टीम अतिथि व संस्था पदाधिकारियों के साथ।