साध्वीमंडल ने किया मंगल प्रवेश
साध्वीमंडल ने किया मंगल प्रवेश
भास्कर संवाददाता - जावरा
साध्वी अक्षयज्योति श्रीजी के वर्धमान तप की १००वीं ओली के प्रारंभ और साध्वी आदर्शज्योति श्रीजी के वर्धमान तप की ५७वीं ओली पूर्णाहुति पर तीन दिनी मंगलमय महोत्सव मंगलवार से शुरू हुआ। सुबह ८.३० बजे साध्वी ज्योतिश्रीजी, मोक्षज्योतिश्रीजी, निरागज्योतिश्रीजी, स्नेहज्योतिश्रीजी, आशयज्योतिश्रीजी, आर्यज्योतिश्रीजी का मंगल प्रवेश पीपली बाजार स्थित जैन मंदिर से हुआ। चल समारोह के रूप में दादावाड़ी आईं। यहां सुबह १० बजे प्रवचन हुए। आयोजन का लाभ ओमप्रकाश भावेश कुमार तांतेड़ परिवार ने लिया। श्रीसंघ अध्यक्ष ज्ञानचंद चौपड़ा, मदनसिंह चौरडिय़ा, के.एल. सक लेचा, बाबूलाल खेमसरा, राजेश बरमेचा, पवन कांठेड़, अनिल चौपड़ा, राकेश पोखरना, सुभाष डूंगरवाल आदि मौजूद थे।
पंचकल्याणक पूजा आज
बुधवार दोपहर २ बजे राजेंद्र ऋषभ महिला मंडल पाश्र्वनाथ पंचकल्याणक पूजा पढ़ाएगा। गुरुवार सुबह ८ बजे साध्वी आदर्शज्योति का पारणा होगा।