- Hindi News
- कैदियों को कंबल दिएजावरा ! श्रीसदगुरुदत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट ने उपजेल में कैदियों क
कैदियों को कंबल दिएजावरा -!- श्रीसदगुरुदत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट ने उपजेल में कैदियों को 150 कंबल बांटे। एक फ्रिज भी भेंट किया। अतिथि एसडीएम हरजिंदर सिंह, कॉलेज के पूर्व...
फोटो- २९ जनवरी जावरा ५
केप्शन- जावरा. श्रीसदगुरुदत्त धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट ने उपजेल में कैदियों को 150 कंबल बांटे। एक फ्रिज भी भेंट किया। अतिथि एसडीएम हरजिंदर सिंह, कॉलेज के पूर्व क्रीड़ाधिकारी वी.पी. रिछारिया, जेलर राजेश विश्वकर्मा थे। ट्रस्ट के अश्विन शर्मा, वीरेंद्र पामेचा, राजेश सेठिया, कृष्णाकांत वर्मा, दीपक गोठड़ीवाल, आशीष सोनी मौजूद थे। आभार राकेश उपाध्याय ने माना।
--------
फेंसी ड्रेस स्पर्धा हुई, पुरस्कार बांटे
फोटो- २९ जनवरी जावरा ७
केप्शन- जावरा. लायनेस क्लब ने पिपलौदा रोड स्थित किड्स-जी स्कूल में फैंसी ड्रेस स्पर्धा की। विजेता बच्चों को पुरस्कार बांटे। लायनेस की कामिनी राठौर, किड्स-जी स्कूल प्रमुख मनीषा राठौर अतिथि थीं। लायनेस अध्यक्ष सलमा डेविड, सचिव रमा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कविता चौहान, पुष्पा वरुण, जागृति ठक्कर मौजूद थीं।
-------
जीरे की फसल खराब
फोटो- २९ जनवरी जावरा १
केप्शन- महिदपुर रोड. मावठे और कोहरे से क्षेत्र में जीरे की फसल बर्बाद हो गई है। नापाखेड़ा के किसान गोपीलाल आंजना, शंकरलाल आंजना, हीरालाल, चरणसिंह व प्रभुलाल ने बताया मौसम से सबसे ज्यादा नुकसान जीरे की खेती में हुआ है। प्रशासन को सर्वे कर नुकसानी के अनुसार मुआवजा दिलाना चाहिए।