पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वरघोड़ा निकाला, ध्वजा चढ़ाई

वरघोड़ा निकाला, ध्वजा चढ़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - जावरा
शुक्रवारिया स्थित छोटा जैन मंदिर की वर्षगांठ पर बुधवार को वरघोड़ा निकला। मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई तो जय-जयकार गूंज उठी।
आयोजन जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्रीसंघ ने किया। सुबह 9 बजे पीपली बाजार स्थित आजादसिंह ढढ्ढा के निवास से बैंडबाजों के साथ ध्वजा का वरघोड़ा निकला। साध्वी जिनशिशुप्रज्ञा श्रीजी व हर्षयशा श्रीजी की निश्रा में निकले वरघोड़े में पुरुष-महिलाओं ने जयकारे लगाए। वरघोड़ा प्रमुख मार्गों से होकर शुक्रवारिया स्थित छोटा जैन मंदिर पहुंचा। यहां कुशल महिला मंडल द्वारा सत्तरभेदी पूजन पढ़ाई। शुभ मुहूर्त में ध्वजा चढ़ाई गई। लाभ ढढ्ढा परिवार ने लिया। श्रीसंघ अध्यक्ष हिम्मत धारीवाल, राजेंद्र दासोत, जयंतीलाल दख, वीरेंद्र दासोत, अनोखीलाल बोरदिया, प्रदीप चौधरी, जितेंद्र डोसी, लोकेश कांठेड़, आतुष धारीवाल, संतोष तलेसरा आदि मौजूद थे।




छोटा जैन मंदिर में पूजन करतीं महिलाएं।

पंच कल्याणक पूजा पढ़ी, पारणा आज

पीपली बाजार स्थित जैन मंदिर में बुधवार दोपहर 2 बजे पाŸवनाथ पंचकल्याणक पूजन पढ़ाई गई। साध्वी अक्षयज्योति श्रीजी के वर्धमान तप की 100वीं ओली के शुरू और साध्वी आदर्शज्योति श्रीजी के वर्धमान तप की 57वीं ओली पूर्णाहुति पर आयोजित महोत्सव में पूजन राजेंद्र ऋषभ महिला मंडल द्वारा पढ़ाई गई। गुरुवार सुबह 8 बजे साध्वी आदर्शज्योति का पारणा होगा।