पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिस्टल के साथ होमगार्ड सहित दो गिरफ्तार

पिस्टल के साथ होमगार्ड सहित दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - जावरा
सिटी पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ एक होमगार्ड सैनिक व उसके साथी को गिरफ्तार किया। दोनों पिस्टल बेचने राजस्थान जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को ३१ जनवरी तक रिमांड पर लिया है।
टीआई अजय सारवान ने बताया चीता स्क्वॉड आरक्षक हर्षवर्धन सिंह व ओमप्रकाश जाट ने मंगलवार रात वादी होटल के पास से समंदरसिंह भंवर ((४२)) निवासी बलगरा थाना सांवेर ((इंदौर)) व नंदकिशोर पिता भेरूलाल सेन ((३०)) निवासी अजनोद थाना सांवेर ((इंदौर)) को गिरफ्तार किया था। समंदरसिंह इंदौर में होमगार्ड है। इनसे एक पिस्टल व चार राउंड जब्त किए। दोनों पिस्टल इंदौर से लाए थे। बेचने के लिए बाइक से राजस्थान तरफ जा रहे थे। एएसआई बी.एन. गिरवाल ने बताया आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से ३१ जनवरी तक का रिमांड मिला।