- Hindi News
- महिलाएं टीवी सीरियल में समय बर्बाद न करें
महिलाएं टीवी सीरियल में समय बर्बाद न करें
जावरा - महिलाएं सास-बहू के टीवी सीरियल में समय बर्बाद नहीं करें। आत्मनिर्भर बनने पर ध्यान दें। यह बात समाजसेवी रजनी अरोड़ा ने कही। वे पॉलीटेक्निक कॉलेज द्वारा संचालित कम्यूनिटी विकास योजना के तहत नामली के शासकीय हाईस्कूल सभागृह में महिला शिक्षा जनजागृति कार्यक्रम में बोल रही थीं। मुख्य अतिथि लायंस क्लब अध्यक्ष हरिनारायण अरोड़ा थे। विशेष अतिथि प्रो. ए.एन. पालीवाल, स्कूल प्राचार्य ऋषिकुमार त्रिपाठी, कॉलेज प्राचार्य जी.बी. बामनकर थे। आंतरिक समन्वयक इंदलसिंह ने महिला शिक्षा के संबंध में मार्गदर्शन दिया। राकेश पांचाल, अशोक पाटीदार, विनीता ठाकुर आदि मौजूद थीं। संचालन आर.टी. भूयार ने किया। आभार पुष्पा पंवार ने माना।