- Hindi News
- फर्जी पावती से जमानत कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़
फर्जी पावती से जमानत कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़
ञ्चदो आरोपी गिरफ्तार, हो सकता है बड़ा खुलासा
भास्कर संवाददाता - जावरा
फर्जी पावती बनाकर कोर्ट से आरोपियों को जमानत पर छुड़ाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। दो आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की। पूछताछ में बड़े खुलासे की उम्मीद है।
सिटी टीआई अजय सारवान ने बताया बुधवार दोपहर दो लोग कोर्ट परिसर में फर्जी पावती से किसी को जमानत दिलाने आए थे। कोर्ट परिसर से बालू बागरी ((५०)) एवं प्रभुलाल चंद्रवंशी ((५५)) दोनों निवासी डिगांव माली जिला
मंदसौर को गिरफ्तार किया। इनसे तीन पावतियां जब्त की। यह एक ही खसरा नंबर की हैं। उन्होंने फर्जी पावती से विभिन्न प्रकरणों में आरोपियों को जमानत दिलाने की बात कबूली। इसके बदले
इन्हें आरोपी पक्ष से राशि मिलती थी। सारवान ने बताया गिरोह में शामिल लोगों की जानकारी के लिए रिमांड लेंगे।