कुत्ते को बचाने में बाइक चालक गिरा
जावरा - बर्डियागोयल फंटे के पास बुधवार शाम कुत्ते को बचाने में बाइक चालक नाथूलाल राठौर ((५५)) नि. अर्जुननगर रतलाम गिर गया। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रतलाम रैफर किया।
फसल पर छिड़का कीटनाशक- धौंसवास - भंवरलाल जाट के खेत में खड़ी फसल पर अज्ञात व्यक्तियों ने कीटनाशक छिड़क दिया। ५ बीघा की फसल चौपट हो गई। भंवरलाल ने थाने में शिकायत की।