- Hindi News
- रैली निकाली, शराब छोडऩे का संदेश दिया ताल ! शहीद दिवस पर बस स्टैंड स्थित कन्या प्रावि व बालक प्राव
रैली निकाली, शराब छोडऩे का संदेश दिया ताल -!- शहीद दिवस पर बस स्टैंड स्थित कन्या प्रावि व बालक प्रावि से विद्यार्थियों ने रैली निकाली। इसमें शराब व व्यसन मुक्ति का संदेश दिया। प्रधानाध्यापक...
आलोट. विट्ठल मंदिर चौराहे पर शुक्रवार को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम होगा। सद्भावना ग्रुप के आयोजन में स्कूली विद्यार्थी देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति देंगे। अतिथि समाजसेवी दिलीप कुमावत, सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डंग, एसडीएम अवधेश शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्रसिंह सोलंकी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश मालवीय, बीआरसी अशोक मुजाल्दे, एडीवी प्रभारी राजेंद्रसिंह सिसौदिया, समाजसेवी विनोद लुनिया, अभिनव निगम रहेंगे। बेहतर प्रस्तुति देने पर प्रथम को ११११ रुपए, द्वितीय ७७७ व तृतीय ५५५ रुपए इनाम दिया जाएगा। ग्रुप के नंदकिशोर अकेला, ईजी बोहरा, रमेश सोनगरा, दीपक झंडी, शैलेंद्र राठौर, मोहक मेहता, मुबारिक खान, विनोद माली, राजेंद्र शर्मा ने आयोजन सफल को बनाने की अपील की।
-
आज सरकारी अस्पताल में न डॉक्टर मिलेंगे न स्टाफ
-चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा ने किया आह्वान
भास्कर संवाददाता. जावरा
सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को न डॉक्टर मिलेंगे और न स्टाफ। सभी मप्र चिकित्सा अधिकारी संघ एवं कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। एक दिनी हड़ताल सिवनी के लखनादौन में डॉक्टर व नर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के खिलाफ की जा रही है।
मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष कैलाश पंवार ने बताया सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन है कि बिना जांच के किसी डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं की जा सकती। सिवनी में डॉक्टर व नर्स के खिलाफ हुई कार्रवाई के खिलाफ क्षेत्र के डॉक्टर सहित स्टाफ ने सामूहिक अवकाश के आवेदन सीएमएचओ को भेजे हैं। अस्पताल प्रभारी डॉ. विनोद लाहिरी ने बताया इमरजेंसी व्यवस्था के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा जा रहा है।
जोड़ आएगा....................