पुरानी सुधरी नहीं, नई भी लीकेज
भास्कर संवाददाता - जावरा
मुख्य जलस्रोत मलेनी बैराज से नगर में गीताभवन के पीछे स्थित फिल्टर प्लांट तक आने वाली मुख्य सप्लाई पाइप लाइन पखवाड़ेभर पहले फूट गई थी। ये बहादुरपुर जागीर में किसान फूंदासिंह राजपूत व नागूलाल चौधरी के खेत में दो जगह से फूटी थी। नपा ने इसे सुधारना उचित नहीं समझा और हाल ही में डाली नई पाइप लाइन से सप्लाई शुरू कर दी। ये नई पाइप लाइन भी फूंदासिंह राजपूत के ही दूसरे खेत में लीकेज हो गई। इसे भी हफ्ताभर हो गया लेकिन अब ज्यादा पानी बहने लगा। यानी दोनों पाइप लाइन फूट चुकी है फिर भी नपा ध्यान नहीं दे रही। लीकेज बढऩे पर सप्लाई पर असर पड़ेगा जिससे जलसंकट गहरा सकता है। समय रहते नपा पुरानी मुख्य पाइप लाइन को सुधार देती तो ये समस्या नहीं आती।
एक नजर
शहर में जल उपभोक्ता
7 हजार
बकायादार
2000
कुल बकाया
8 लाख
सालाना डिमांड
40 लाख रुपए
इस साल पुराना बकाया सहित अब तक वसूली
40 लाख
1/4 इंच कनेक्शन पर बिल
100 रुपए प्रतिमाह
1/2 इंच कनेक्शन पर बिल
120 रुपए प्रतिमाह
1/4 इंच कनेक्शन पर बिल
150 रुपए प्रतिमाह
नपा उपाध्यक्ष अनिल दसेड़ा को ज्ञापन देते बहादुरपुर जागीर के किसान।
कार्रवाई कर रहे
॥बकायादारों पर कार्रवाई की जा रही है। इन्हें किस्तों में राशि भरने की भी सुविधा दी जा रही है।ञ्जञ्ज
बसंतीदेवी पटेल, चेयरमैन जल-कल समिति, नपा जावरा
किसानों ने मुआवजा मांगा, नपा
ने ध्यान नहीं दिया
जिन किसानों के खेतों में पाइप लाइन फूटी वे नपा से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसानों के अनुसार यदि नपा पाइप लाइन सुधारेगी तो गेहूं, लहसुन की फसल खराब होगी। इसके बदले मुआवजा चाहिए।
किसानों ने दिया ज्ञापन
पाइप लाइन फूटने से प्रभावित किसानों ने गुरुवार दोपहर नपा कार्यालय पहुंचकर उपाध्यक्ष अनिल दसेड़ा को ज्ञापन दिया। इसमें नई पाइप लाइन फूटने की जानकारी दी। दोनों पाइप लाइन सुधारने का अनुरोध किया ताकि पानी बहने से ज्यादा फसल खराब नहीं हो। फसल खराबी के लिए 20 हजार रुपए मुआवजे की मांग भी की। किसानों ने एसडीएम ऑफिस में भी आवेदन दिया। फूंदासिंह, श्रवणसिंह, नागूलाल व मनोहरसिंह राजपूत मौजूद थे।
सुधारेंगे पाइप लाइन, करेंगे मदद
॥शुक्रवार से पाइप लाइन सुधारने का काम करेंगे। किसान मुआवजा मांग रहे हैं। उन्हें भी नियमानुसार मदद करने का आश्वासन दिया है।ञ्जञ्ज
अनिल दसेड़ा, उपाध्यक्ष नगरपालिका जावरा