प्रतिमाओं का चल समारोह निकलेगा
भास्कर संवाददाता - जावरा
अष्टापद तीर्थ में विराजित की जाने वाली जिनेश्वर परमात्माओं एवं दादा गुरुदेव की प्रतिमाओं का चल समारोह 2 फरवरी को निकलेगा। इसमें रथ, 11 घोड़े, हाथी, प्रतिमाओं की झांकी के साथ ढोल-ढमाके, बैंड-बाजे शामिल होंगे। चल समारोह के लिए 40 साधु-साध्वियों का नगर प्रवेश हो गया है।
मीडिया संयोजक ललित जैन ने बताया 13 फरवरी को हाट पिपलिया स्थित अष्टापद तीर्थ का प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। प्रतिमाओं का चल समारोह 2 फरवरी सुबह 8 बजे जैन मंदिर पीपली बाजार से निकलेगा। लाभ लालचंद चौधरी की स्मृति में बसंतीबाई चौधरी-प्रदीपकुमार-निर्मलकुमार चौधरी परिवार लेगा। आयोजन शासन प्रभावक पीयूषसागर, कीर्तिप्रभा श्रीजी, मनोरंजना श्रीजी, जिनशिशुप्रज्ञा श्रीजी, सुप्रज्ञा श्रीजी, स्नेहयशा श्रीजी, हर्षयशा श्रीजी, मोक्षरत्ना श्रीजी, शुद्धांजना श्रीजी की निश्रा में होगा। चल समारोह मुख्य मार्गों से होकर श्री राजेंद्र सूरि जैन दादावाड़ी पहुंचेगा। यहां धर्मसभा होगी। श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्रीसंघ, श्री त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रीसंघ, श्री साधुमार्गी जैन जवाहर श्रीसंघ, श्री हुकुमगच्छीय जैन श्रीसंघ, श्री दिगंबर जैन श्रीसंघ, श्री पोरवाल समाज, श्री माहेश्वरी समाज एवं श्री अग्रवाल समाज के बंधुओं ने धर्मलाभ लेने का आग्रह किया।