पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी अध्यक्ष संचालकों में मतभेद गहराए

मंडी अध्यक्ष-संचालकों में मतभेद गहराए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - जावरा
भाजपा से जीते कृषि उपज मंडी अध्यक्ष और संचालकों के बीच मतभेद इस कदर गहरा गए हैं कि विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय को बैठक लेना पड़ी। कुछ संचालकों व प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष प्रतिनिधि की खुली मुखालफत की। मामले की गंभीरता को देख विधायक ने भी अध्यक्ष को संभलने की हिदायत दी।
विधायक ने गुरुवार शाम 4 से 7 बजे तक संचालकों और प्रतिनिधियों की भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ओस्तवाल के वेयर हाउस में बैठक ली। मंडी किसान प्रतिनिधि घनश्याम निनामा, संचालक प्रतिनिधि शिवनारायण धाकड़, प्रहलाद सारण ने ये कहते हुए विरोध किया कि अध्यक्ष पार्वतीबाई पाटीदार के प्रतिनिधि व पति राधेश्याम पाटीदार संचालकों के साथ समानता का व्यवहार नहीं करते। वे हमें तव्वजो भी नहीं देते। उनके अब तक के कार्यकाल में कोई उल्लेखनीय काम
नहीं हुए। किसानों से हम्माल बोरी पकड़वा रहे हैं लेकिन अध्यक्ष ध्यान नहीं देतीं।
मंडी प्रतिनिधि सत्यनारायण पाटीदार ने कहा प्रस्ताव के क्रियान्वयन पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। अध्यक्ष प्रतिनिधि पाटीदार ने सब कुछ सही होने की
सफाई दी। विधायक ने अध्यक्ष प्रतिनिधि से कहा दो महीने में संचालकों से सामंजस्य बनाकर दिखाओ ताकि शिकायतें
नहीं आएं।



सामंजस्य की बात कही

॥ मंडी में सुधार के लिए भाजपा के किसान प्रतिनिधियों की बैठक ली। अरनियापीथा मंडी के सीमांकन से लेकर किसानों से बोरी नहीं पकड़ाने, प्रस्तावों के काम पूरे करने के साथ मंडी अध्यक्ष को सामंजस्य बनाने की बात कही।

डॉ. राजेंद्र पांडेय, विधायक जावरा

गलतफहमियां दूर की

॥विधायक ने चर्चा के लिए बुलाया था। शिकायत जैसी कोई बात नहीं है। कुछ गलतफहमियां थीं, जिन्हें दूर कर लिया है। विधायक ने सभी को समझाइश दी है।

राधेश्याम पाटीदार, मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि



मंडी अध्यक्ष के खिलाफ बोले संचालक व प्रतिनिधि, विधायक ने अध्यक्ष को दी हिदायत