50 के नल कनेक्शन काटे
भास्कर संवाददाता - जावरा
जलकर बकायादारों के नल कनेक्शन काटना नपा ने शुरू कर दिए हैं। कोर्ट नोटिस देने के बावजूद बकायादारों ने ध्यान नहीं दिया तो नपा ने 50 कनेक्शन काट दिए। पचास और टारगेट में हैं। इनसे नपा की टीम ने तत्काल रुपए भरने का कहा है। जल्दी ही राशि जमा नहीं कराई तो ये कनेक्शन भी कटेंगे। नल कनेक्शन काटने में व्यस्त नपा का ध्यान नई और पुरानी पाइप
लाइन के लीकेज पर नहीं है। इससे आगे जलसंकट
की आशंका है।
बकायादारों को समझाइश देने और नल कनेक्शन काटने के लिए नपा ने 5 कर्मचारियों की टीम गठित की है। यह बकायादारों से बिल भरने का निवेदन कर रही है। 200 बड़े बकायादारों को नवंबर में लोक अदालत के दौरान नोटिस भी जारी किए थे। इसका कोई परिणाम नहीं निकलने पर नपा ने पांच हजार रुपए से ज्यादा के ५० बकायादार के कनेक्शन काट दिए हैं। करीब 100 बकायादारों ने बकाया के लिए किस्त शुरू कर दी है। शेष 50 बकायादारों ने शीघ्र राशि जमा नहीं की तो इनके भी कनेक्शन काटने की तैयारी है।