- Hindi News
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बटालियन के जवान की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से बटालियन के जवान की मौत
भास्कर संवाददाता - जावरा
फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 24वीं बटालियन के एक जवान की मौत हो गई। घटना गुरुवार रात 10.30 बजे की है।
आरक्षक रोशनलाल पिता मोतीलाल कीर ((35)) बाइक से रतलाम नाका होकर बटालियन जा रहा था। नाके के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। क्षेत्र के लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कीर 200२ में भर्ती हुए थे। वे यहां पीटीआई ((व्यायाम शिक्षक)) थे। मठ्ठा जिला सिहोर निवासी कीर बटालियन की कॉलोनी में पत्नी काजल के साथ रहते थे। पत्नी अभी मठ्ठा में है।