पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण दूत बनकर कर रहे जागरूक

पर्यावरण दूत बनकर कर रहे जागरूक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - नरसिंहगढ़
बुधवार को सेंट जोसेफ कान्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पॉलीथिन के नुकसान बताए और इसका इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। रैली सुबह 11 बजे स्कूल से शुरू हुई और कई रास्तों से होती हुई वापस स्कूल पहुंची। रास्ते में बच्चों ने नारों के जरिए पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इसके पहले सुबह 9 बजे स्कूल की असेंबली में प्राचार्य एम. सायमन चांडी और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने बच्चों को पॉलीथिन के दुष्परिणामों के बारे में बताया।
भगवतीशरण शर्मा ने बताया कि नासा, इसरो सहित दुनिया के सभी अत्याधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्रों की दीवारों को आज भी गाय के गोबर से लीपा जाता है, क्योंकि गोबर में परमाणु विकिरणों के घातक असर को खत्म करने की क्षमता है। पर्यावरण के लिए इतनी ज्यादा उपयोगी गायों को आज सबसे बड़ा खतरा पॉलीथिन से ही है।
इस दौरान बच्चों को पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया। रैली में किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, अशासकीय स्कूल संघ से प्रणपाल सिंह खीची, पतंजलि योग समिति के दीपेंद्र शर्मा, विवेक ठाकुर, गगन सक्सेना, जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव भगवती शरण शर्मा, राष्ट्रवादी युवा मंच के जगदीश शास्त्री, अजय साहू, रजत काबरा, शिवम शर्मा, हेमेंद्र नामदेव, स्कूल के शिक्षकों गोपाल कपूर, पुनीत शर्र्माआदि सहित स्कू ल के विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान फादर सेबेस्टियन खास तौर से मौजूद थे। संचालन गोपाल कपूर और आभार प्रदर्शन मुकेश मिश्रा ने किया।
पॉलीथिन खाने से 7 मवेशियों की मौत
बुधवार सुबह श्री मानस गीता गोशाला में 7 गायों की पॉलीथिन खाने से मौत हो गई। इन्हें मंगलवार को ही शहर के अलग-अलग हिस्सों से गंभीर हालत में गोशाला में पहुंचाया गया था। इसके पहले दिसंबर में भी 7 गायों की मौत पॉलीथिन से हुई थी। उनकी पीएम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई थी। पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ शत्रुघ्न सिंह के मुताबिक लंबे समय तक पॉलीथिन खाने से गायों के पेट में यह जमा हो जाती है और उनकी पाचन क्षमता खत्म हो जाती है। बाद में अंदर से पॉलीथिन की वजह से निकलने वाली जहरीली गैसों की वजह से गायों की दम घुटने से मौत हो जाती है।




गायत्री परिवार भी जुड़ेगा मुहिम में

गायत्री परिवार भी पॉलीथिन उन्मूलन की मुहिम में शामिल होगा। गायत्री परिवार के जिला पदाधिकारी भूपेंद्र मिश्र ने बताया कि मिशन के उद्देश्यों में पर्यावरण संरक्षण प्रमुख है। इसपर हरिद्वार सहित दूसरी जगहों पर बड़े स्तर पर काम भी चल रहा है। अब स्थानीय मुहिम में गायत्री परिजन भी जनसंपर्क , रैली आदि में शामिल होंगे।



आज का कार्यक्रम

कहां: शासकीय कन्या उमावि

कब: सुबह 11 बजे स्कूल से पर्यावरण क्लब और रेडक्रास की छात्राओं की साइकिल रैली।