- Hindi News
- 700 लोगों ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता
700 लोगों ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता
नरसिंहगढ़ - बुधवार को आप पार्टी के सदस्यता अभियान में 700 से ज्यादा लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इसके लिए पार्टी के स्थानीय सदस्यों ने बस स्टैंड रोड के किनारे सुबह 10 बजे से शिविर लगाया। शाम तक सदस्यता अभियान जारी रहा। इसमें पार्टी के पंकज कौशिक, प्रवीण सक्सेना, मो. नईम, समीर भटनागर, जमील खां, दिलीप, राजेंद्र विश्वकर्मा आदि का योगदान रहा।
वोल्टेज की गड़बड़ी से खराब हो रहे उपकरण
नरसिंहगढ़ - कुदाली गांव में हर दिन घट-बढ़ रहे वोल्टेज से ग्रामीणों के घरों में लगे सीएफएल, बल्ब आदि फूट रहे हैं । इसके अलावा टीवी, फ्रिज आदि उपकरण खराब हो रहे हैं। मंगलवार रात गांव की रामकुंवर बाई के घर के बल्ब अचानक फूट गए। इससे आसपास सो रहे बच्चे बाल बाल बचे। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की खराबी की वजह से ऐसा हो रहा है। पहले इसकी शिकायत बिजली कंपनी कार्यालय में की गई, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है।
स्वच्छता का संदेश देने बनाए चित्र
कुरावर - गुरुवार को शासकीय प्रावि गीलाखेड़ी में ‘जुड़ो मेरे स्कूल’ अभियान के तहत स्वच्छता का महत्व विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मीना प्रथम, जतिन द्वितीय और रचना तृतीय रहीं। प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति ने करवाया था। आयोजन में प्रधानाध्यापिका देवकी यादव, सुनंदा शर्मा, रजनी उपाध्याय, रितेश मारण आदि का योगदान रहा।
नरसिंहगढ़ - अपने घर का क्षतिग्रस्त बल्ब दिखाती रामकुं वर बाई।