पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद्य लाइसेंस बनाने विभाग ने लगाया कैंप

खाद्य लाइसेंस बनाने विभाग ने लगाया कैंप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औबेदुल्लागंज - नगर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन रायसेन ने बुधवार को खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस पंजीयन के लिए शिविर आयोजित किया। नगर पंचायत परिसर में लगे इस शिविर में कई व्यापारियों ने खाद्य लाइसेंस के बारे में जानकारी ली। इसकी सूचना नगर पंचायत ने व्यापारियों को एनाउंस करके दी थी। एफएसओ पंकज श्रीवास्तव, संदीप वर्मा ने बताया कि खाद्य लाइसेंस रजिस्ट्रेशन चार फरवरी तक करवाना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया से फार्म भरने चालान फीस जमा कर इंटरनेट या एमपी ऑन लाइन से फीस का भुगतान कर आवेदन किया जा सकता है। पंजीयन के लिए दो फोटो और पहचान पत्र स्केन कर ऑन लाइन फार्म भरना है। साथ ही आन लाइन भरे आवेदन पर हस्ताक्षर कर आवश्यक दस्तावेज लगाकर विभाग द्वारा आयोजित कैंप में जमा करें।