- Hindi News
- कॉलेज में परीक्षा के लिए आज से जमा होंगे आवेदन
कॉलेज में परीक्षा के लिए आज से जमा होंगे आवेदन
कार्यालय संवाददाता - नरसिंहगढ़
गुरुवार से शासकीय पीजी कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर के सभी नियमित, प्रायवेट और एटीकेटी वाले विद्यार्थी अपने परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। आवेदन 27 जनवरी तक रोजाना सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक जमा होंगे। महाविद्यालय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बरकतुल्लाह विवि ने परीक्षार्थियों के नामांकन नंबर जारी कर दिए हैं। इसकी सूचना संबंधितों को एसएमएस के जरिए दी जा चुकी है। साथ ही इसकी जानकारी कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की गई है। सभी परीक्षार्थियों को कॉलेज में परीक्षा शुल्क नकद जमा करना होगा। बैंक ड्राफ्ट मान्य नहीं होगा। अंतिम तारीख के बाद 300 रुपए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा होगा।
ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
परीक्षार्थी नामांकन नंबर के अनुसार एमपी ऑनलाइन के जरिए अपना यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट करवाकर इसकी प्रिंट प्राप्त लें। इसे कॉलेज के फीस काउंटर पर दिखाकर नकद फीस जमा करें। इसके बाद संबंधित कक्षाओं के समितियों को जनरेट प्रिंट में अपना विषय और प्रश्नपत्र दर्ज कर फीस की रसीद के साथ जमा कर सकते हैं।