- Hindi News
- मतदाता जागरूकता दिवस की तैयारियां आज से शुरू
मतदाता जागरूकता दिवस की तैयारियां आज से शुरू
कार्यालय संवाददाता - नरसिंहगढ़
शनिवार को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियां गुरुवार से शुरू हो जाएंगी। तहसीलदार आरसी पंथी ने बताया कि इसकी शुरुआत गुरुवार को स्कूलों और कॉलेज से मतदाता जागरूकता
रैलियों से की जाएगी।
एसडीएम तृप्ति श्रीवास्तव ने इसके लिए शासकीय पीजी कॉलेज प्राचार्य और बीईओ को निर्देश जारी कर दिए हैं। शनिवार को होने वाले आयोजन की जवाबदारी जनपद पंचायत सीईओ को दी गई है। इस दौरान स्वीप प्लान के तहत रैली निकाली जाएगी। इसके साथ शहर में अर्जुन क्लब बाराद्वारी, सराय भवन, बाडिय़ा भवन, पुरानी कोतवाली और तहसील कार्यालय परिसर में सामूहिक मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इसमें वरिष्ठजनों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही मतदाताओं को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई जाएगी।
खास बात
वे नव मतदाता जो 1 जनवरी 2014 को 18 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं, मतदाता दिवस के दिन मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए अपने मतदान केंद्र पर बीएलओ को आवेदन दे सकते हैं।