पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से जमा होंगे कॉलेज में परीक्षा के लिए आवेदन

आज से जमा होंगे कॉलेज में परीक्षा के लिए आवेदन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरसिंहगढ़ - गुरुवार से शासकीय पीजी कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर के सभी नियमित, प्रायवेट और एटीकेटी वाले विद्यार्थी अपने परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। आवेदन 27 जनवरी तक रोजाना सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक जमा होंगे। महाविद्यालय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बरकतुल्लाह विवि ने परीक्षार्थियों के नामांकन नंबर जारी कर दिए हैं। इसकी सूचना संबंधितों को एसएमएस के जरिए दी जा चुकी है। साथ ही इसकी जानकारी कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की गई है। सभी परीक्षार्थियों को कॉलेज में परीक्षा शुल्क नकद जमा करना होगा। बैंक ड्राफ्ट मान्य नहीं होगा।